DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

वरिष्ठ व्याख्याता सोनसाय नेताम हुए सेवानिवृत्त, स्टाफ ने दी विदाई

बालोद। सांकरा ज हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ रहे वरिष्ठ व्याख्याता सोनसाय नेताम को सेवानिवृत्त होने पर शाला परिवार की ओर से सम्मान विदाई दी गई। इस अवसर पर स्टाफ के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने अपनी संवेदनाएं प्रकट की। प्राचार्य एनके गौतम ने नेताम को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। तो वही नेताम ने अपने कार्यकाल के खट्टे मीठे अनुभव को भावुकता के साथ सबके बीच रखा। 31 अक्टूबर को ही सरदार वल्लभ भाई पटेल (लौह पुरुष) की जयंती होने के कारण समस्त स्टाफ में राष्ट्रीयता की शपथ लिया। कार्यक्रम का संचालन कोमल देशमुख व ईश्वर लाल लेंडिया व आभार प्रदर्शन अमित श्रीवास्तव ने किया। उक्त आयोजन कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए किया गया।

You cannot copy content of this page