डौंडीलोहारा/ बालोद। डौंडीलोहारा नगर पंचायत प्रशासन द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष के निर्देशों का तत्काल पालन शुरू कर दिया गया। मामला इस सर्द मौसम में लोगों को राहत देने को लेकर था। नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू ने निर्देशित किया था कि बढ़ते ठंड को देखते हुए सार्वजनिक जगहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की जाए। उनके निर्देश को नगर पंचायत प्रशासन ने गंभीरता से लिया और शाम तक नगर पंचायत ने सार्वजनिक जगहों पर अलाव की व्यवस्था कर दी। अध्यक्ष ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी को निर्देशित किया था कि शीतलहर व ठंड और सर्द हवाओं से बचने नगर में लकड़ी से अलाव जलाने तत्काल व्यवस्था करें। रैन बसेरा मे और नागरिकों के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें। अध्यक्ष ने नगर वासियों के हित में वर्तमान समय में शीतलहर की आशंका को देखते हुए डौंडीलोहारा नगर के विभिन्न चौक चौराहों पब्लिक प्लेस स्थानों में ठंड से बचने के लिए अलाव जलाने के निर्देश मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत डौंडीलोहारा को देते हुए कहा है कि वर्तमान स्थिति में पूरे प्रदेश में शीतलहर की आशंका जताई जा रही है। जिसे मद्देनजर रखते हुए नागरिकों को सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए नगर के बस स्टैंड और पब्लिक प्लेस चौक चौराहों पर नागरिकों को ठंड से बचाने के लिए तत्काल लकड़ी का व्यवस्था करते हुए अलाव जलाने का निर्देश दिए गए ।ताकि नगर वासी को किसी भी प्रकार से परेशानी ना हो। उनका विशेष ध्यान रखा जाए। नागरिकों के स्वास्थ्य हित हमारे लिए और नगर के लिए अति आवश्यक है। उनके निर्देश के बाद नगर पंचायत स्टाफ राम गूलाल सिन्हा, महेंद्र बघेल, सुकालू, घनश्याम, राजेश यादव और राजस्व निरीक्षक राम यश पटेल ने नगर के विभिन्न चौक चौराहों में अलाव की तत्काल व्यवस्था की।
अध्यक्ष ने दिया नगर पंचायत प्रशासन को ठंड से बचने अलाव जलाने निर्देश, हुआ असर, तत्काल लकड़ी की, की गई व्यवस्था
