DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

औरी में कबड्डी का आयोजन, जनपद अध्यक्ष ने कहा मुख्यमंत्री ने दिया पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहन

देवरीबंगला। ग्राम औरी में एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जनपद पंचायत के अध्यक्ष जागृत सोनकर ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जनपद सदस्य ठामन साहू ने की। जनपद अध्यक्ष ने कहा कि गांव में आज भी हमारे पारंपरिक खेलो के प्रति ग्रामीणों में उत्साह है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इन पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित किया है। पारंपरिक खेलों में कबड्डी का प्रमुख स्थान है। खेल हमें संगठित होने की प्रेरणा देते हैं। जीतने वाली टीम उत्साहित होती है। वही हारने वाली टीम दुगने उत्साह के साथ तैयारी करती है। सभा को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार,ठामन साहू, सरपंच सुरेश साहू ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं जोन प्रभारी संजीव चौधरी, पुरुषोत्तम उर्वशा, दिनेश भूआर्य, उत्तम साहू,ओमिन साहू, शिक्षक डिहारसिंह ठाकुर, छगन साहू सहित बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी उपस्थित थे। कबड्डी प्रतियोगिता पुरुष एवं महिला वर्ग में आयोजित की गई है। जीतने वाली टीम को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।

You cannot copy content of this page