DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद जिले के 100 + कांग्रेसी जयपुर में आयोजित मंहगाई हटाओ रैली में हुए शामिल

बालोद। जयपुर में आयोजित महंगाई हटाओ रैली में बालोद जिला के कांग्रेसी जनप्रतिनिधि बड़े उत्साह के साथ शामिल हुए। पूरे देश भर के कोने कोने से आए हुए कार्यकर्ताओं की भीड़ इस बात का गवाही दे रहे थे की मोदी सरकार की नीतियों से बढ़ती हुई महंगाई से त्रस्त हो चुकी है। सिर्फ धर्म के नाम पर लोगों को लड़ाने का काम कर रही है। राष्ट्रीय नेताओं के संबोधन से कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उक्त आशय की जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने देते हुए बताया कि रैली में विशाल जनसमूह के लिए ढाई लाख कुर्सियों की व्यवस्था की गई थी। जोकि पूरी तरह से भर चुका था हजारों लोग बाहर से रैली में शामिल होकर राष्ट्रीय नेताओं का संबोधन सुने।

जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के नेतृत्व में चंद्रप्रभा सुधाकर के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष सोना देवी देशलहरा रति राम कोसमा महामंत्री, विकास चोपड़ा नगर पालिका अध्यक्ष बालोद शंभू साहू महामंत्री आलोक चंद्राकर संयुक्त महामंत्री क्रांति भूषण साहू संयुक्त सचिव दुर्गा ठाकुर महामंत्री यशवंत साहू विजय जायसवाल नरेंद्र देशलहरा संतु राम पटेल ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुंदा संजय साहू पूर्व ब्लाक अध्यक्ष गुंडरदेही सलीम खान तरुण पारकर गोपाल प्रजापति ब्लॉक अध्यक्ष लोहारा भूपेंद्र चंद्राकर रेवाराम सिन्हा विल्सन मैथ्यू वागीश बंजारे हसीना बेगम अध्यक्ष महिला कांग्रेस बालोद अवनी साहू सरपंच सुरसूली खेमिन ढाले सरपंच भंडेरा मेघनाथ साहू गुलाब जैन रश्मि दुबे चमेली साहू पार्षद भगवती सोनकर सरोज पटेल ममता शर्मा अध्यक्ष अध्यक्ष महिला कांग्रेश डौंडीलोहारा चित्रसेन साहू संतोषी सिन्हा ओम प्रकाश देशमुख पूर्णानंद चौधरी राजाराम ताराम लोकनाथ निषाद राजू प्रभाकर चंद्रशेखर सुरेंद्र भुनेश्वरी पटेल कुलेश्वर देशमुख नेतराम भांडेकर रेवाराम सिन्हा सहित 100 से अधिक कार्यकर्ता बालोद से जयपुर जाकर रैली में शामिल हुए।

You cannot copy content of this page