DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

56 घर से बनकर आई इस स्कूल में फूलों की हार,बच्चों के बीच हुआ पुष्पमाला प्रतियोगिता

बालोद। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ज/सांकरा में कक्षा 9 वी व कक्षा 10 के विद्यार्थियों के लिए शिक्षकों के द्वारा पुष्पमाला बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों को स्वयं से माला बनाना था और जिस बच्चे की माला अच्छी बनेगी उसे पुरुस्कृत करने के साथ सभी को सांत्वना पुरस्कार दिया जाना था। कुल 56 विद्यार्थियों ने इसमे भाग लिया। बच्चों ने अपने अपने घर से विभिन्न फूलों की माला तैयार कर स्कूल लाए थे। जिसमे से कक्षा 9 वी से प्रथम स्थान कु.लेखिका साहू,द्वितीय स्थान मनीष देशमुख तृतीय स्थान रोशनी यादव तथा कक्षा 10 वी से प्रथम स्थान तारेंद्र देशमुख, द्वितीय स्थान संध्या चनापे,तृतीय स्थान कु.दीपमाला लेंडिया को प्राप्त हुआ। सभी को पुरस्कृत किया गया व सभी प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार से पुरुस्कृत किया गया।विद्यालय के व्याख्याता विवेक धुर्वे ने बताया कि ये प्रतियोगिता बहुत ही रोचकपूर्ण थी। बच्चों में उत्साह का माहौल था।सभी बच्चों ने बढ़ चढ़ कर इसमे भाग लिया था। कार्यक्रम में उपस्थित, सभी शिक्षकों ने बच्चों को बधाई व शुभकामनाएं दी। विद्यालय के प्राचार्य एन के गौतम ने इस प्रतियोगिता को खूब सराहा व मंच संचालन कोमल सिंह देशमुख ने किया। कार्यक्रम में शिक्षक गण श्री देशलहरे, घनाराम देशमुख, एम एल गौतम,अजय शर्मा, आई एल लेंडिया, एल पी. देशमुख, छत्रपाल साहू,गंगा सागर,मनहरण डहरे,हेमलाल जोशी,अमित कुमार श्रीवास्तव,व ललिता सोरी,सुलेखा बेलचंदन, संगीता चंद्राकर, कल्पना असवारी, दुर्गा सिन्हा, मालती सिन्हा, संगीता सिंह,बड़े बाबू नागवंशी मेम, ख़िलानंद साहू लोकेश,सुखवन्ति मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page