DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन विकासखण्ड बालोद द्वारा मनाया गया शिक्षक सत्कार, अधिकार एवं प्रतिकार दिवस

बालोद । आज 1 नवम्बर को संविलियन दिवस व छतीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रांतीय निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक बालोद के द्वारा शिक्षक सत्कार, अधिकार एवं प्रतिकार दिवस मनाया गया। सरदार पटेल मैदान बालोद प्रांगण में शिक्षक गण उपस्थित होकर नए संविलियन हुए शिक्षकों का स्वागत सत्कार कर सरकार के प्रति आभार प्रदर्शित किया गया तथा क्रमोन्नति, पदोन्नति, वेतन विसंगति, अनुकम्पा नियुक्ति, 2 वर्ष से अतिरिक्त सेवा के लिए वेटेज आदि जायज विषयों पर शासन को स्मरण दिला कर अधिकार प्रदर्शित किया गया,साथ ही नए पेंशन के स्थान पर सुरक्षित पुराने पेंशन लागू करने प्रतिकार प्रदर्शित किया गया।

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष लेख राम साहू, सचिव इन्द्र कुमार नागेश, जिला कोषाध्यक्ष पवन कुंभकार, जिला मीडिया प्रभारी रघुनंदन गंगबोईर, जिला महामंत्री शिव शांडिल्य, संतोष वासनिक, नरेंद्र साहू, संदीप दुबे, राजीव नयन शर्मा, कमल कांत रत्न, उत्तम कुंजाम, अगेश्वर साहू आदि शिक्षकगण उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page