DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद एनएसयूआई की प्रस्तुति- छत्तीसगढ़ आइडल सीजन 1 सिंगिंग कंपटीशन का आयोजन

बालोद। छत्तीसगढ़ में पहली बार छत्तीसगढ़ी गायकों के लिए छत्तीसगढ़ी आइडल सीजन वन का आयोजन किया गया है। ऑडिशन प्रक्रिया 2 दिसंबर से शुरू हो चुकी है। छत्तीसगढ़ में कहीं से भी प्रतिभागी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। प्रतिभागी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मोबाइल नंबर शुभम 913153 9963 पर संपर्क कर सकते हैं। गूगल फॉर्म के माध्यम से रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। गायन के प्रकार फोक, वेस्टर्न रैंप सॉन्ग है। रजिस्ट्रेशन फीस ₹301, प्रथम पुरस्कार ₹21001 है। रजिस्ट्रेशन 2 दिसंबर से शुरू हो चुका है। द्वितीय पुरस्कार ₹11001 है। संभाग के हिसाब से प्रतिभागियों का ऑनलाइन ऑडिशन होगा। जिन्हें रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण करने के पश्चात एंट्री मिलेगी। बालोद के जितेंद्र पांडे ने बताया कि बालोद एनएसयूआई के तत्वाधान में नए और उभरते कलाकारों के लिए संगीत कंपटीशन का आयोजन किया है। एक सुंदर अवसर है जिसमें आप सभी इस प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा सबके सामने दिखा सकते हैं।

You cannot copy content of this page