केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल- विधायक द्वय बोली- 7 वर्ष पहले देश की जनता से झूठ बोलकर भाजपा ने केंद्र में सरकार बनाई



सिहावा विधायक लक्ष्मी ध्रुव व बालोद विधायक संगीता के नेतृत्व में बालोद गुरुर में जन जागरण पद यात्रा निकली

बालोद/गुरुर। देश मे बढ़ती मंहगाई एवं केंद्र सरकार की नाकामियों के विरुद्ध चलाये जा रहे जन-जागरण अभियान पदयात्रा में शनिवार को बालोद व गुरुर शहर के वार्ड व बाजारों से शुरुआत की गई। अभियान की प्रभारी सिहावा विधायक लक्ष्मी ध्रुव व बालोद विधायक संगीता के नेतृत्व में बालोद व गुरुर में जन जागरण पद यात्रा निकली।


जन-जागरण अभियान पद यात्रा जिसमें सैकड़ों कांग्रेसी शहर में पैदल चले। केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। विधायक द्वय लक्ष्मी ध्रुव व संगीता सिन्हा ने केंद्र सरकार को मंहगाई के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा आज 7 वर्ष पहले देश की जनता से झूठ बोलकर भाजपा ने केंद्र में सरकार बनाई और नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने 2 करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा 15 लाख जमा करने का वादा झूठा निकला । केंद्र सरकार की गलत नीतियों से किसान गरीब मध्यम वर्गीय परिवार कर्मचारी लगातार परेशान है। रसोई गैस पहले कांग्रेस की सरकार मे 400 रुपए के लगभग मिलती थी जो की आज 1000 रुपया पहुंच चुकी है, पेट्रोल डीजल प्रति लीटर 100 रुपया से ज्यादा हो चुका है।


वहीं राज्य के भूपेश सरकार अपने 36 मे से 25 चुनावी वादे पूरा कर दी है। अभी सरकार की दो वर्ष बाकी है बाकी वादे को भी पूरा करेगी। पदयात्रा में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रभा सुधाकर,धनेश्वरी सिन्हा जिला पंचायत सदस्य,ललिता पिमन साहू, केदार देवांगन,प्रभात ध्रुव जनपद अध्यक्ष, तोषण साहू जनपद उपाध्यक्ष, मीना साहू जिला पंचायत सदस्य, तामेश्वर साहू, हलधर साहू,नौशाद कुरैशी, सुमित राजा राजपूत, टिकेश्वरी सिन्हा,कृष्णा दुबे मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page