DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बढ़ती महंगाई एवं केंद्र सरकार की नाकामियों के खिलाफ कांग्रेस का जन जागरण पदयात्रा

किसानों ने केंद्र सरकार को झुकने पर मजबूर किया : कुंवरसिंह

बालोद। प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश तथा संसदीय सचिव व विधायक कुंवर सिंह निषाद के मार्गदर्शन पर ब्लॉक अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार के नेतृत्व में ब्लाक कांग्रेस कमेटी देवरी के द्वारा शुक्रवार को बढ़ती मंहगाई एवं केंद्र सरकार की नाकामियों के खिलाफ जन जागरण पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा में ग्राम जेवरतला (रोङ) तथा पिनकापार हाट बाजार में केंद्र सरकार की नाकामियों को ग्रामीणों को बताया गया। संसदीय सचिव व विधायक ने कहा कि देश में पेट्रोल, डीजल, खाद्य वस्तुएं, सब्जियां लगातार महंगी होती जा रही है। मध्यम एवं गरीब वर्ग के लोगों का जीना दूभर हो गया है। केंद्र की मोदी सरकार से किसान, महिलाएं, युवा वर्ग, आदिवासी, मजदूर परेशान है। इनके लिए केंद्र सरकार ने कुछ नहीं किया। पूरे 7 साल तक जुमलेबाजी चलती रही। प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार ने अपने घोषणा पत्र में जो वादे किए वह लगभग पूरे हुए हैं। राजीव गांधी किसान न्याय योजना तथा गोधन न्याय योजना किसानों के लिए वरदान साबित हुई है। तीन कृषि कानून को लेकर किसानों ने केंद्र सरकार को झुकने पर मजबूर किया है।
प्रदेश में कांग्रेस की भूपेश सरकार के 3 साल की उपलब्धियों को पाम्पलेट, पुस्तक व पर्चा बाटकर बताया। जन जागरण कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी बालोद की अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर, उपाध्यक्ष गिरीश चंद्राकर , जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा, पूर्व अध्यक्ष जीवन कश्यप, महामंत्री संजीव चौधरी ,जनपद सदस्य फिरंताराम उईके, राजेश साहू, विधायक प्रतिनिधि बरसन निषाद, सेक्टर प्रभारी भूपेश नायक, इंदरमन देशमुख, दुर्गा ठाकुर,सरपंच जागृत निषाद, युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक सिन्हा , भूषण यदु, नोवेल्दीप गंजीर, नरेश यदु, कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बङी संख्या में उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page