नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ की टीम ने लिया चयन परीक्षा पंजीयन का जायजा




मोहला। प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में से एक जवाहर नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ के शिक्षकों ने नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 6वीं के लिए ऑनलाइन पंजीयन की समीक्षा करने के लिए ब्लॉक मोहला का विजिट किया। नवोदय विद्यालय के उप प्राचार्य संजय कुमार मंडल और पीटीआई अनिल कुमार पाल ने विकासखंड मोहला बीईओ राजेंद्र कुमार देवांगन से मुलाकात कर शत-प्रतिशत पांचवी के बच्चों का चयन परीक्षा हेतु ऑनलाइन पंजीयन करने की समीक्षा की। इस दौरान नवोदय की टीम ने प्रा शा काड़े जाकर बच्चो को परीक्षा की तैयारी के लिए प्रेरित भी किया। इस दौरान संजय कुमार मंडल ने बताया कि पूरे भारत देश में राजनांदगांव एक ऐसा जिला है जो विगत 4 वर्षों से देश में सबसे ज्यादा बच्चों को चयन परीक्षा हेतु फार्म भरवा रहा है। पिछले वर्ष कोविड-19 दौरान भी 18,000 बच्चों ने चयन परीक्षा में भाग लिया था। इस वर्ष का लक्ष्य लगभग 25,000 पंजीयन करने का है। ज्ञात हो कि यह आंकड़ा पूरे देश में सर्वाधिक है। अनिल कुमार पाल ने बताया कि मोहला विकास खंड हर साल शत-प्रतिशत बच्चों का चयन परीक्षा के लिए पंजीयन करने में सबसे अव्वल रहा है। इसका श्रेय राजेंद्र कुमार देवांगन और सभी संकुल समन्वयको को जाता है। उल्लेखनीय है कि हर वर्ष नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ के शिक्षकों द्वारा जिले के अलग-अलग ब्लॉक में जाकर के बीईओ, एबीईओ और संकुल समन्वयको को प्रेरित करके शत प्रतिशत दर्ज बच्चों को चयन परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाता है और इसका फल यह है कि विगत 4 वर्षों से राजनांदगांव जिला पंजीयन के मामले में पूरे भारत में नंबर वन रहा है। नवोदय विद्यालय समिति डोंगरगढ़ के इन शिक्षकों के अथक प्रयास की सभी ने सराहना की है। वही मोहला मानपुर जैसे वनांचल क्षेत्रों शत-प्रतिशत बच्चो को परीक्षा में शामिल करने की उपलब्धि के लिए नवोदय विद्यालय के प्राचार्य और शिक्षकों ने क्षेत्र के अधिकारियों और शिक्षकों की सराहना की है।

You cannot copy content of this page