DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मटिया मिडिल स्कूल में मनाया गया संविधान दिवस, बच्चों ने दोहराया प्रस्तावना

अर्जुन्दा । मिडिल स्कूल मटिया अ में शुक्रवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षकों के साथ बच्चों ने संविधान के उद्देशिका यानी प्रस्तावना का वाचन किया तो वहीं शिक्षिका पुष्पा चौधरी ने बच्चों को संविधान का महत्व, उनके गठन और उसके आवश्यकता के बारे में बताया।

प्रस्तावना का वाचन करते हुए बच्चों को दोहराया गया। बच्चों के बीच सविधान को लेकर निबंध प्रतियोगिता भी हुई। इस दौरान प्रधान पाठक डोमार सिंह चन्द्राकर, पुष्पा चौधरी, षितेश कुमार चौधरी, स्वीपर, रसोइया मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page