DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के बैनर तले बालोद में संविधान दिवस पर भाजपाइयों ने ली शपथ

बालोद। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा बालोद के द्वारा शुक्रवार को संविधान दिवस के अवसर पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के विशाल प्रतिमा व संविधान पुस्तिका की पूजा अर्चना की गई। पूर्व राष्ट्रीय सदस्य बाल अधिकार आयोग वरिष्ठ नेता यशवंत जैन ने उपस्थित जन समुदाय को संविधान की रक्षा हेतु शपथ दिलाई। प्रदेश मंत्री राकेश यादव एवं भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मालती जोशी ने संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवनी पर प्रकाश डाला। उक्त अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष पार्षद कमलेश सोनी मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर सुरेंद्र देशमुख शहर महामंत्री संतोष कौशिक नरेंद्र सोनवानी अमित चोपड़ा श्रीमती लीला शर्मा राजेंद्र कानेकर संदीप सिन्हा कमल पंपालिया, रामदयाल बघेल, शशिकांत साहू, प्रीतम यादव, विमल साहू, दिनेश मिश्रा रौनक कत्याल गेंदु उइके रेखा निकोसे सहित बालोद नगर के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page