DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मैत्री बाग में टॉय ट्रेन फिर शुरू, 23 से जू खोलने की तैयारी, घूमने जाने से पहले ये खबर जरूर पढ़ें

भिलाई | भिलाई मैत्रीबाग में रविवार से ट्रेन शुरू कर दी गई। लंबे समय बाद ट्रेन शुरू होने से बच्चों से लेकर बड़ों तक में जबरदस्त उत्साह देखा गया। मैत्री बाग प्रबंधन का अगला लक्ष्य जू खोलने की है। प्रबंधन को अनुमति के लिए फाइल भेजी गई है। सोमवार शाम तक मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इसके बाद मंगलवार 23 नवंबर से जू खोलने की तैयारी है।

कोरोनाकाल के दौरान मैत्री बाग मार्च 2020 से बंद कर दिया गया था। स्थिति सामान्य होने पर फरवरी 2021 को शुरू किया गया लेकिन महामारी का सेकंड फेज शुरू होने पर एक बार फिर मार्च 2021 से बंद कर दिया गया। उसके बाद सितंबर में सिर्फ गार्डन वाले हिस्से को ही शुरू किया गया लेकिन जू वाला हिस्सा अब तक बंद है। जिसे मंगलवार से शुरू किए जाने पर दर्शकों को नए हिरण देखने को मिलेंगे। जू में प्रवेश के लिए मास्क अनिवार्य किया गया है। प्रबंधन ने इसे सख्ती से पालन करने का भी निर्णय लिया है।

कोरोना गाइडलाइन का पालन होगा अनिवार्य
जू प्रबंधन ने कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के लिए एहतियात बरतते हुए बिना मास्क जू में प्रवेश नहीं देने का निर्णय लिया है। इसके अलावा प्रवेश के पूर्व शरीर का तापमान भी चेक किया जाएगा। अधिक तापमान होने पर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

जू खुलने के साथ दोगुनी हो जाएगी टिकट की दर
मैत्री बाग में वर्तमान में केवल गार्डन वाला हिस्सा ही चालू है। इसलिए जू प्रबंधन ने टिकट दर भी घटाकर आधी यानि 10 रुपए कर दी थी। जू वाला हिस्सा भी शुरू हो जाएगा, इंट्री टिकट का दर एक बार फिर 20 रुपए कर दिया जाएगा। इसे तय कर लिया गया है।

You cannot copy content of this page