बालोद-कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कहा कि जिले में असामयिक वर्षा से हुई फसल क्षति का सर्वे रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करें। श्री महोबे संयुक्त जिला कार्यालय के कलेक्टर कक्ष में आयोजित बैठक में कृषि और राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने असामयिक वर्षा से हुई फसल क्षति का सर्वें की अब तक की प्रगति की जानकारी ली और निर्देशित किया कि कोई भी प्रभावित किसान फसल क्षति सर्वे से न छूटे। कलेक्टर ने तहसीलवार, ग्रामवार, कृषकवार बोयी गई फसल, रकबा सहित अन्य जरूरी संबंधित रिपोर्ट शीघ्र कलेक्टर कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में ए.डी.एम. श्री विनायक शर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्री अभिषेक दीवान, श्री अमित श्रीवास्तव, उप संचालक कृषि श्री एन.एल.पाण्डेय, सहित अनुविभागीय अधिकारी कृषि, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी आदि मौजूद थे।
इधर हुआ थोक में तबादला
कलेक्टर जनमेजय महोबे ने बताया कि शासन के निर्देश के परिपालन में एक ही स्थान पर ढाई वर्ष से अधिक समय तक पदस्थ 15 राजस्व निरीक्षकों का स्थानांतरण अन्य राजस्व निरीक्षक मण्डल में किया गया है। इसी प्रकार अनुविभाग स्तर से 94 पटवारियों का स्थानांतरण अन्य पटवारी हल्कों में किया गया है। उन्होंने बताया कि एक ही स्थान पर ढाई वर्ष से अधिक समय तक पदस्थ बालोद अनुविभाग के 14 पटवारी, गुरूर अनुविभाग के 17 पटवारी, गुण्डरदेही अनुविभाग के 28 पटवारी और डौण्डीलोहारा अनुविभाग के 35 पटवारियों का स्थानांतरण किया गया है।
देखिये पटवारियों की लिस्ट





देखिये राजस्व निरीक्षकों की लिस्ट

ये बड़ी खबरें भी देखें हेडिंग पर क्लिक करें
