DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

एक पार्षद ऐसा भी- देव् उठनी एकादशी पर अपने वार्ड के हर घर पहुंचाया गन्ना, मिली सराहना


बालोद । बालोद नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 08 के पार्षद सुनील जैन ने देवउठनी एकादशी के शुभ अवसर पर अपने वार्ड के सभी समाजो के लोगो के घरों तक गन्ने का वितरण कर लोगो को दीपावली एवं देवउठनी एकादशी की बधाई दी। इस अवसर पर पार्षद सुनील जैन ने बताया कि इस बार महंगाई की मार के कारण गन्ने की कीमत भी बढ़ी हुई है। लोगो को राहत देने हमारे साथियों द्वारा वार्ड के सभी समाजो के लोगो के घरों तक गन्ने का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समाज के लोगो ने भी इस कार्य की प्रशंसा करते हुए पार्षद व उनके युवा साथियों को बधाई दी। ज्ञात हो कि बालोद नगर पालिका के इस पार्षद की कार्यशैली से वार्ड के लोग काफी उत्साहित रहते है सभी त्योहारों में उनके द्वारा कुछ ना कुछ नया किया जाता है। रमजान के पवित्र महीने में पार्षद सुनील जैन ने रोजा इफ्तार हेतु सभी मुस्लिम परिवार को फल फ्रूट का वितरण किया था। वहीं कोरोना काल में लोगो की मदद हेतु भी आगे आकर लोगो की सेवा की थी। वहीं पार्षद की कार्यशैली की चर्चा पूरे जिले सहित छग में होती है। जिसने चुनाव से पहले अपनी चुनावी घोषणा पत्र को स्टाम्प पेपर में छपवाकर बांटा था और निर्दलीय चुनाव भी जीता था। वार्ड में बेटी के जन्म पर 21 सौ रुपये एवं कन्या के विवाह पर 11 हजार की प्रोत्साहन राशि भी इनके द्वारा दिया जाता है। लोगो का कहना है कि इस पार्षद से सभी जनप्रतिनिधियों को प्रेरणा लेनी चाहिए। गन्ना वितरण के अवसर पर पार्षद सुनील जैन के साथ पूर्व एल्डरमेन विनोद जैन मोनू सामाजिक कार्यकर्ता संजय शर्मा उज्ज्वल ढ़ेलडिया अजहद्दीन कुरैशी शिव साहू लक्की चांडक आदि मौजूद थे।

You cannot copy content of this page