DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पुलिस की बाल सुरक्षा टीम पहुंची सार्वजनिक जगहों में, युवाओं को की जागरूक

बालोद। एसपी सदानंद कुमार के निर्देशन में गठित पुलिस की बाल सुरक्षा टीम द्वारा बाल सुरक्षा सप्ताह के तहत अभियान चलाते हुए सार्वजनिक जगहों में जाकर बच्चों व युवाओं को जागरूक किया जा रहा है। इस क्रम में रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, मॉल पार्क में पहुंचकर निरीक्षक पदमा जगत के नेतृत्व में स्कूली बच्चों व अन्य लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान उन्हें गुड टच बैड टच, बाल श्रम, स्वच्छता, नशा के दुष्प्रभाव, पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना की जानकारी दी गई। साथ ही पॉक्सो एक्ट, जेजे एक्ट, साइबर सुरक्षा के बारे में भी विस्तार से बताया गया। ज्ञात हो कि इस बाल सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत बाल दिवस पर भी पुलिस प्रशासन द्वारा प्रतिभाशाली 30 बच्चों को सम्मानित किया गया था। पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार (भा० पु० से०) के निर्देशन एवं अति० पुलिस अधीक्षक डीआर पोर्ते, उप पुलिस अधीक्षक जिला मुख्यालय बालोद सुश्री नवनीत कौर (राज्य पुलिस सेवा) के मार्गदर्शन में अभिव्यक्ति बच्चों के सम्मान की बाल सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम सम्मान समारोह का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के बुनियादी पूर्व माध्यमिक शाला में किया गया था। जिसमें मुख्य अतिथि, जिले के जनप्रतिनिधी / गणमान्य नागरिकों के उपस्थिति में कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया और जिले में बोर्ड परीक्षाओं में प्रवीण सूची में आये बच्चों, साहसी बच्चों एवं 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के खेल स्पर्धा में सफलता प्राप्त करने वाले 30 बच्चों को सम्मानित किया गया था। यह “बाल सुरक्षा” जागरूकता अभियान 14 नवंबर से 20 नवंबर तक एक सप्ताह तक चलाया जाना है और बाल सुरक्षा के संबंध में जिलों में जागरूकता फैलाना है।

You cannot copy content of this page