DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पुलिस की पहल- बाल सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर प्रतिभाशाली बच्चों को किया गया सम्मानित

बालोद। बाल दिवस के अवसर 14 नवम्बर को बालोद पुलिस की ओर से पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार (भा० पु० से०) के निर्देशन एवं अति० पुलिस अधीक्षक डीआर पोर्ते, उप पुलिस अधीक्षक जिला मुख्यालय बालोद सुश्री नवनीत कौर (राज्य पुलिस सेवा) के मार्गदर्शन में अभिव्यक्ति बच्चों के सम्मान की बाल सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम सम्मान समारोह का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के बुनियादी पूर्व माध्यमिक शाला में किया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि, जिले के जनप्रतिनिधी / गणमान्य नागरिकों के उपस्थिति में कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया और जिले में बोर्ड परीक्षाओं में प्रवीण सूची में आये बच्चों, साहसी बच्चों एवं 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के खेल स्पर्धा में सफलता प्राप्त करने वाले 30 बच्चों को सम्मानित किया गया।

यह “बाल सुरक्षा” जागरूकता अभियान 14 नवंबर से 20 नवंबर तक एक सप्ताह तक चलाया जाना है और बाल सुरक्षा के संबंध में जिलों में जागरूकता फैलाना है।

You cannot copy content of this page