DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सक्रिय स्काउटर गाइडर की हुई विकासखंड स्तरीय बैठक

गुरुर। बी आर सी कार्यालय गुरुर में सक्रिय स्काउटर गाइडर की उपस्थिति में विकास खंड शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में विकासखंड सचिव के एल गजेंद्र के द्वारा विकासखण्ड स्तरीय बैठक आयोजित की गई। जिसमें भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के स्थापना दिवस के तारतम्य में स्थापना दिवस स्टीकर के वितरण, यातायात जागरूकता सप्ताह के आयोजन, OYMS पंजीयन की स्थिति पर चर्चा तथा उपलब्ध चार्टर- वारंट वितरण का कार्य संपादित किया गया । इस बैठक में राज्य संयुक्त सचिव सीमा साहू,जिला सचिव जितेंद्र शर्मा, संयुक्त विकासखण्ड सचिव नीता बघेल, मारुति शर्मा, चित्रभान साहू, लुकेश्वर साहू,गेंदलाल साहू, टी के साहू उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page