बालोद : राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष का दौरा कार्यक्रम

बालोद

छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री थानेश्वर साहू एवं आयोग के सदस्य श्री महेश चंद्रवंशी और श्री आर.एन.वर्मा जिले के दौरे पर आ रहे हैं। दौरे के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अध्यक्ष श्री साहू व सदस्य 10 नवम्बर 2021 को जिला- राजनांदगांव से प्रस्थान कर शाम 06 बजे बालोद पहुचेंगे। यहा वे सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। 11 नवम्बर 2021 को प्रातः 11 बजे सर्किट हाउस सभाकक्ष में पिछड़ा वर्ग जनप्रतिनिधियों से भेंट व चर्चा। दोपहर 02 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक पश्चात् शाम 04 बजे सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता। शाम 05 बजे बालोद से कार द्वारा धमतरी के लिए प्रस्थान करेंगे।

You cannot copy content of this page