DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

चोरी, गांजा, नशीली गोलियों के केस सुलझाने वाले बालोद जिले 57 पुलिसकर्मी सम्मानित, देखिये लिस्ट

बालोद। पुलिस कंट्रोल रूम बालोद में पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार द्वारा पिछले 3 माह में जिला बालोद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को पुरस्कृत करते हुए सम्मानित किया गया और उनका उत्साहवर्धन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह है कि पुरस्कृत अधिकारी कर्मचारी और अन्य पुलिसकर्मि पुनः उत्कृष्ट कार्य करें तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारी को उत्कृष्ट कार्य करने प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम के बाद सभी थाना/चौकी प्रभारियों की मीटिंग ली गई। जिसमें लंबित अपराध,लंबित शिकायत, लंबित मर्ग, लंबित गुम इंसान दस्तयाबी सहित आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। वहीं चोरी/नकबजनी के अपराध को रोकने हेतु सीसीटीवी कैमरा लगाने हल, बीट सिस्टम को सक्रिय करने, संपत्ति संबंधी अपराध में आरोपियों की गिरफ्तारी तथा कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.आर..पोर्ते, एसडीओपी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी, सीएसपी राजहरा मनोज तिर्की, डीएसपी बालोद नवनीत कौर तथा सभी थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

देखिये लिस्ट जिनका हुआ सम्मान

You cannot copy content of this page