DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद के इस गांव में हुआ क्रिकेट का आयोजन ईनाम था 55555 रुपये, पुलिस लाइन राजनांदगांव क्रिकेट टीम बनी विजेता

चंदन पटेल, गुंडरदेही।आदर्श ग्राम सिकोसा में इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब एवं ग्राम वासियों के संयुक्त तत्वाधान में 6 दिन चले क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ। जिसमें ख्याति प्राप्त कुल 16 टीमों ने भाग लिया था ।जिसमें विजेता प्रथम स्थान पर पुलिस लाइन राजनांदगांव 55,555 रुपए एवं ट्राफी व दूसरा स्थान नवनीत इलेवन दुर्ग 25,555 एवं ट्राफी व तीसरा स्थान बालाजी इलेवन दुर्ग को 11,111 रुपये व ट्राफी प्रदान किया गया।

यह आयोजन इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब व समस्त ग्राम वासियों के संयुक्त तत्वधान में किया गया। मैदान व्यवस्था एवं समिति के प्रमुख भूमिका में ताऊ चंद्राकर शुभम विश्वकर्मा हेमंत चंद्राकर एवं संरक्षक आरोप चंद्राकर मिथिलेश चंद्राकर अक्षय सिंह राजपूत के नेतृत्व में अध्यक्ष ताऊ चंद्राकर उपाध्यक्ष डेमन चंद्राकर सचिव शुभम शर्मा कोषाध्यक्ष धर्मराज यादव कप्तान प्रदीप निषाद उपकप्तान डब्बू चंद्राकर एवं इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में खेला गया।

You cannot copy content of this page