विजयादशमी पर एक अनोखा संदेश दिया डुडिया में पर्यावरण प्रेमियों ने, नशा, कोरोना व प्लास्टिक के प्रतीक में जलाया पुतला



बालोद। विजयादशमी पर रावण तों सभी जगह पर जलता है लेकिन इस बार गुंडरदेही विधानसभा के ग्राम डुडिया
में एक अनोखी तश्वीर सामने आई। यहां पर भोज साहू पर्यावरण प्रेमी व यशवंत टंडन के नेतृत्व में पर्यावरण प्रेमियों के द्वारा पर्यावरण संरक्षण नशा मुक्ति व कोरोना जागरूकता के लिए रावण के स्थान पर नशा रूपी,कोरोना रूपी,प्लास्टिक रूपी राक्षस को जलाकर संदेश दिया है।

बच्चें से लेकर ग्रामीणों के द्वारा तख्ती स्लोगन लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। साथ ही प्लास्टिक कपड़े का बहिष्कार करने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए गुलमोहर के पेड़ पर नेकी की दिवार के तर्ज पर कपड़े का थैला लटकाकर लोगों को आकर्षित किया गया। और कहा कि अगर आपको जरूरत है तो आप इससे अपने उपयोग के लिए निकाल कर ले जा सकतें हैं।

इस अभियान के बारे में भोज साहू पर्यावरण प्रेमी का कहना है कि हम सभी प्रतिवर्ष विजयादशमी पर असत्य पर सत्य की जीत के लिए रावण का दहन करते हैं लेकिन हमारे पर्यावरण प्रेमियो के द्वारा इस बार अनोखा संदेश देने की कोशिश किया। समाज में नशा रूपी राक्षस हावी हो रहा है जिसे खत्म करना बहुत जरूरी है। उसी प्रकार प्लास्टिक थैलों के वजह से जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इस प्लास्टिक रुपी राक्षस को खत्म करने के लिए हमें कपड़े का थैला उपयोग करना चाहिए। आज कोरोना वायरस भी एक राक्षस के रूप में तबाही मचाई हुई है। इसे खत्म करने के लिए हमें सावधानी रखना जरूरी है। दो गज की दूरी मास्क पहना जरूरी है। साथ ही हमें कोरोना वैक्सीन का दोनों डोज लगाना भी जरूरी है। हम सबकी भागीदारी बहुत जरूरी है ताकि हमारे गांव जिला राज्य,देश कोरोना से विजय प्राप्त कर सके।


यशवंत टंडन का कहना है कि
हमारे ग्राम डुडिया में लगातार अनेकों कार्यक्रम के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें नशा मुक्ति अभियान,जल बचाओ अभियान, वृक्षारोपण कार्यक्रम, महावारी जागरूकता अभियान जैसे अनेक कार्यक्रम के माध्यम से जागरूकता कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पिलेश्वर साहू,संतलाल देवागन,तरूण टंडन,दामिनी टंडन,लिकेश टंडन, तामेश्वर टंडन, गौतम टंडन,राजदीप टंडन,खुमेंन्द्र नेताम,जितेश नेताम सहित अन्य ग्रामीण बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।

You cannot copy content of this page