DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ओबीसी महासभा द्वारा धरना प्रदर्शन में राष्ट्रीय जनगणना में ओबीसी की जनगणना रहा प्रमुख मुद्दा

छतीसगढ़ प्रदेश में लंबित 27% आरक्षण लागू कराने धरना प्रदर्शन के माध्यम से शंखनाद
बालोद। छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में 12 बजे से 2 बजे तक धरना प्रदर्शन एवं रैली निकालकर ज्ञापन सौंपा गया । बालोद जिला में जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित धरना स्थल नया बस स्टैंड में प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में धरना किया गया।ओबीसी महासभा द्वारा धरना प्रदर्शन में राष्ट्रीय जनगणना में ओबीसी की जनगणना रहा प्रमुख मुद्दा प्रदर्शन उपरांत जिला प्रशासन की ओर से उपस्थित तहसील दार परमेश्वर मंडावी को 8 बिंदुओं पर ज्ञापन धरना स्थल पर सौंपा गया। धरना स्थल पर उपस्थित ओबीसी महासभा के पदाधिकारियों ने नारा लगाते हुए केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय जनगणना 2021 के जनगणना फॉर्मेट के कॉलम नंबर 13 में ओबीसी के लिए कोड नंबर 3 शामिल करने हेतु राज्य सरकार द्वारा अशासकीय संकल्प पारित कर प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजे जाने ,छत्तीसगढ़ में लंबित 27% ओबीसी आरक्षण को शीघ्र लागू किए जाने ओबीसी आरक्षण में असंवैधानिक क्रीमी लेयर की बाध्यता को समाप्त किए जाने ,छत्तीसगढ़ राज्य में ओबीसी वर्ग के लिए पृथक से पिछड़ा वर्ग विभाग संचालित करें जिससे ओबीसी का सर्वांगीण विकास संभव हो सके, राज्य के प्रत्येक जिला एवं तहसील मुख्यालयों में पोस्ट मैट्रिक एवं प्रीमैट्रिक सर्व सुविधा युक्त छात्रावास का निर्माण किया जाए एवं प्रतियोगी परीक्षा जैसे पीएससी यूपीएससी नीट आदि की तैयारी हेतु ओबीसी के बच्चों के लिए निशुल्क कोचिंग का प्रावधान राजधानी रायपुर एवं नई दिल्ली में किया जावे ,लोरमी क्षेत्र के शासकीय अस्पताल में पर्याप्त सुविधा के अभाव एवं डॉक्टरों की लापरवाही /लेटलतीफी के कारण गर्भवती दुर्गा निर्मलकर के प्रसव के दौरान मृत बच्चा पैदा हुआ इसके लिए दोस्ती अधिकारियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही किया जावे ,प्रदेश में लागू होने वाले संभावित पेशा कानून का लाभ वहां निवासरत अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को भी मिले ,जिला मुख्यालय कोण्डागांव में स्थित होटल जैनम पैलेस में ओबीसी समाज की बेटी के साथ अनाचार करने वालों के गिरफ्तारी के बाद आजीवन कारावास एवं होटल जैनम पैलेस को तत्काल सील करने की कार्रवाई की जाए ।

धरना प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष राधे श्याम ,प्रदेश कोषाध्यक्ष महावीर कलिहारी, प्रदेश महासचिव एवं जिलाध्यक्ष यज्ञ देव पटेल ,जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा खिलेश्वरी साहू, जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ रोशन सार्वां,जिला कार्यालय प्रभारी गोपी हिरवानी ,जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा भगवती सोनकर ,गुंडरदेही तहसील अध्यक्ष रामसेवक निषाद ,डौंडीलोहारा तहसील अध्यक्ष महिला मोर्चा सरोज पटेल ,बालोद नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा चमेली साहू, ग्रामीण अध्यक्ष पसौद कलीबाई पटेल ,गोपाल प्रजापति ब्लाक अध्यक्ष,मेघनाथ साहू ब्लाक महासचिव डौंडीलोहारा,ग्रामीण अध्यक्ष बड़गांव विक्रम साहू ,लोकेश साहू ,जिला प्रचार सचिव तोमन सिंह शांडिल्य बड़गांव ,ग्रामीण सचिव पीलू राम साहू सिरपुर ग्रामीण संरक्षक ,सुखम बाई कौशिक, नारायण साहू ,चंद्रकांत साहू ,यश पटेल ,अविनाश पटेल ,मानसिंह सार्वां लेखराज साहीरो जिला सचिव ,रामप्यारे यादव ,मनसुख दास साहू ,नंदू राम देशमुख ,पुनेश्वर देवांगन एवं जिला भर के ओबीसी समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया ।

You cannot copy content of this page