DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय- पात्र अभ्यर्थियों की साक्षात्कार हेतु सूची जारी

बालोद– उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति बालोद द्वारा संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय डौण्डी, डौण्डीलोहारा, अर्जुन्दा, गुरूर के लिए शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम/हिन्दी माध्यम) एवं सहायक शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम) पदों पर संविदा नियुक्ति हेतु दावा आपत्ति उपरांत पात्र अभ्यर्थियों की वरीयता सूची जिले की वेबसाईट में प्रकाशित की गई थी तथा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बालोद में अवलोकन हेतु चस्पा की गई गई थी। जिला शिक्षा अधिकारी एवं उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव ने बताया कि शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम/हिन्दी माध्यम) एवं सहायक शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम) पद हेतु पात्र अभ्यर्थियों को वरियता क्रम में एक अनुपात तीस के अनुपात में साक्षात्कार हेतु आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी साक्षात्कार सूची में उल्लेखित समय से एक घंटे पूर्व मूल प्रमाण पत्रों के साथ साक्षात्कार स्थल में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार सूची जिले की वेबसाईट बालोद डॉट जीओवी डॉट इन में अपलोड की गई है तथा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बालोद के सूचना पटल में अवलोकन हेतु चस्पा किया गया है।

You cannot copy content of this page