बालोद। भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद द्वारा शनिवार को छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुए सांप्रदायिक मुठभेड़, उसके बाद पुलिस व प्रशासन द्वारा किए जा रहे पक्षपातपूर्ण कार्रवाई को लेकर बालोद शहर के जयस्तंभ चौक में धरना दिया। इस दौरान भाजपाइयों ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि पिछले 15 वर्षों में सौहार्दपूर्ण वातावरण में प्रत्येक पर्व मनाए जाते थे। परंतु जबसे कांग्रेस की सरकार सत्ता में आई है सांप्रदायिकता भंग हो गई है और इस तरह के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। वही जिम्मेदार कैबिनेट मंत्री के क्षेत्र में ही वर्ग विशेष को महत्व देते हुए पक्षपातपूर्ण ढंग से कार्रवाई की जा रही है। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने धरना को संबोधित करते हुए कहा कि यहां की कांग्रेसी सरकार वर्ग विशेष के साथ पक्षपात पूर्ण ढंग से कार्रवाई करते हुए यह बता दिया है कि कांग्रेस यहां पर अलगाव की राजनीति कर रही है। हिंदू सनातन धर्म के भगवा ध्वज का यहां पर अपमान किया जाता है और जिम्मेदार यहां पर हाथ पर हाथ धरे बैठे हुए हैं और वर्ग विशेष के ऊपर कारवाई कर रहे हैं। जो कि गलत है। उन्होंने निशर्त हिंदू भाइयों को जेल से रिहा करने की मांग की है और कहा कि छत्तीसगढ़ में इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था परंतु बीते ढाई साल में सौहार्द पूर्ण वातावरण पूरी तरह बिगड़ गया है। कवर्धा की घटना देश को शर्मसार कर रखी है और यहां के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मामले को सुलझाना छोड़ के उत्तर प्रदेश के मामले को उलझाने निकले हुए हैं। जो कि सरासर गलत है।

उक्त धरने में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार सहित यशवंत जैन बाल संरक्षण आयोग सदस्य,प्रीतम साहू पूर्व विधायक संजारी बालोद ,बिरेंद्र साहू पूर्व विधायक गुण्डरदेही,राकेश यादव प्रदेश मंत्री, पवन साहू प्रदेश किसान मंत्री,राजेंद्र राय पूर्व विधायक गुण्डरदेही,किशोरी साहू जिला महामंत्री, कीर्तिका साहू सदस्य जिला पंचायत बालोद देवलाल ठाकुर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, आदित्य पिपरे जिलाध्यक्ष भाजयुमो , सुरेश निर्मलकर शहर मण्डल अध्यक्ष बालोद, प्रेम साहू ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष बालोद, कौशल साहू मण्डल अध्यक्ष गुरुर, रूपेश सिन्हा लोहारा मंडल अध्यक्ष,दुष्यंत सोनवानी गुण्डरदेही अध्यक्ष देवेंद्र जायसवाल पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सदस्य, यज्ञदत्त शर्मा, नरेश यदु, ठाकुर राम चंद्राकर, जयेश ठाकुर शरद ठाकुर, नरेश साहू, दानवीर साहू, राजीव शर्मा, छगन देशमुख, जगदीश देशमुख, जितेंद्र साहू,संगीता चंद्राकर पिछड़ा वर्ग महामंत्री , लीला लाले शर्मा महामंत्री महिला मोर्चा नीतू सोनवानी सहित अन्य मौजूद रहे।
