DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पटेली में होगा महिला बाल विकास व समाज कल्याण मंत्री भेड़िया का आगमन, होगा ये आयोजन

डौंडी/ बालोद।10 अक्टूबर रविवार को क्षेत्र के विधायक व प्रदेश के महिला बाल विकास व समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया का ग्राम पटेली में दोपहर 1 बजे होगा। जोकि ग्राम पंचायत पटेली के अंतर्गत संचालित हायर सेकंडरी स्कूल पटेली के अतिरिक्त कमरे की भूमिपूजन व एच डी एफ सी बैंक के सौजन्य से हायर सेकंडरी स्कूल पटेली के लिए प्राप्त विज्ञान लैब सामग्री, पुस्तकालय एवम ग्राम पटेली के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1 की मंत्री के द्वारा शुभारंभ किया जाएगा।
इस भूमिपूजन व उद्घाटन समारोह के मुख्यातिथि
अनिला भेड़िया(महिला बाल विकास एवम समाज कल्याण विभाग छ ग शासन) होंगी।अध्यक्षता राधा रावटे(सरपंच ग्राम पंचायत पटेली) करेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में करिश्मा सलामे(क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य बालोद), बसन्ती दुग्गा(जनपद अध्यक्ष :-डौंडी)
पुनीत राम सेन (जनपद उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत डौंडी)
ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व
अन्य गणमान्य नागरिक होंगे।
बता दें कि ग्राम पटेली में विगत वर्षों से हायर सेकंडरी स्कूल राजीव गांधी शिक्षामिशन के उन्मुखीकरण योजना के तहत अतिरिक्त कमरे में संचालित है। इसके मुख्य भवन आज पर्यंत निर्मित नही हुए हैं। चुकी वर्तमान में सभी विषयों के पर्याप्त शिक्षक व कुल 198 विद्यार्थी अध्ययनरत है और स्थानाभाव कमरे की समस्या के कारण शैक्षिक कार्य सुचारू रूप से संचालन में असुविधा होती है। लेकिन अब 2 अन्य अतिरिक्त कमरे निर्माण होने से बच्चों को लाभ होगा। इस आयोजन से क्षेत्र के नागरिक व स्थानीय बच्चे उत्साहित हैं।

You cannot copy content of this page