DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

स्व रविंद्र भेंडिया की पुण्यतिथि कार्यक्रम पर दल्ली में हुआ आयोजन

दल्लीराजहरा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के द्वारा पूर्व प्रदेश प्रतिनिधि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व समाजसेवी स्व रविंद्र भेंडिया की पुण्यतिथि 5 अक्टूबर को ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई। सर्वप्रथम रविन्द्र भेंडिया के तैलचित्र पर माल्यार्पण व तिलक लगाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।उसके पश्चात ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर, नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष काशीराम निषाद,प्रदेश उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस शिरोमणि माथुर,सेवादल प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संतोष पांडे,जिला सचिव के ईश्वर राव, ब्लॉक उपाध्यक्ष जीवन लाल साहू, चम्पा साहू, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े ने रविन्द्र भेंडिया की जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक प्रभारी महामंत्री विवेक मसीह ने किया व आभार प्रदर्शन ब्लॉक सयुक्त महामंत्री जागेश्वर गंधर्व ने किया। इस अवसर पर जिला संयुक्त महामंत्री विजय जोगदंड,ब्लॉक उपाध्यक्ष जोगेन्द्र ठाकुर,ब्लॉक महामंत्री प्रवीण शर्मा,कोषाध्यक्ष नवीन कथूरिया,सयुक्त महामंत्री रूबी एंथोनी, सचिव मनोज पाटील, अजय बघेल,ताराचंद बघेल, डोमेन्द्र सावलकर रीता शर्मा, गीता शर्मा,राधा शर्मा, आदित्य ठाकुर, आदिभ भगत आदित्य रामटेके,पप्पू पंजवानी, शत्रुघन गायकवाड़, पप्पू मेश्राम, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन व वार्डवासी उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page