DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्रथम पुण्यतिथि पर स्वर्गीय रविंद्र भेड़िया को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंची विधायक संगीता सिन्हा

बालोद/ गुरुर। रिटायर्ड आईजी व मंत्री अनिला भेड़िया के पति स्वर्गीय रविंद्र भेड़िया के प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए विधायक संगीता सिन्हा बालोद ब्लॉक के पीपरछेड़ी पहुंची। जहां उनके समाधि स्थल पर जाकर विधायक संगीता सिन्हा ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस दौरान विधायक श्रीमती सिन्हा ने स्वर्गीय भेड़िया के कार्यों को याद किया व कहा कि उनकी कमी हमेशा खलेगी। वे हमारे मार्गदर्शक थे। उनका अचानक जाना हम सबके लिए एक गहरा दुख व अपूर्णीय क्षति थी। उन्होंने इस पुण्यतिथि पर परिवार वालों को भी संबल प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

You cannot copy content of this page