DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान) वर्ष 2021 के लिए प्रविष्टियॉ 10 अक्टूबर तक आमंत्रित


बालोद – छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं विशेष रूप से जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान हेतु उत्कृष्ठ कार्य करने वाली राज्य की एक महिला/अशासकीय संस्था को प्रतिवर्ष मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान) प्रदान किया जाता है। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री हरिकीर्तन राठौर ने बताया कि इसके तहत् एक महिला/संस्था को दो लाख रूपए की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान के रूप में प्रदान किए जाने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि इच्छुक महिला/ संस्था 10 अक्टूबर 2021 तक संयुक्त जिला कार्यालय के कक्ष क्रमंाक-79 कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग में सम्पर्क कर आवेदन जमा कर सकते हैं।

You cannot copy content of this page