DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कैशरीन बेग को संसदीय सचिव ने किया विशेष शिक्षक के रूप में सम्मानित

बालोद। नर्मदा धाम सुरसूली में शिक्षक सम्मान समारोह संसदीय सचिव ,विधायक गुंडरदेही द्वारा आयोजित हुआ। जिसमें गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के
विशेष सम्मान शिक्षक, शालाओं के उत्कृष्ट शिक्षक,सेवा निवृत्त शिक्षक का सम्मान किया गया। संसदीय सचिव कुंवर निषाद ने उद्बोधन में कहा शिक्षक राष्ट्र निर्माता हैं। ऐसे शिक्षकों का सम्मान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क उनकी पहली प्राथमिकता हैं। शिक्षक, छात्र हित के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोना देवी देशलहरा,नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रहास देवांगन, भारत स्काउट गाइड के जिला मुख्य आयुक्त गिरीश चन्द्राकर , जागृत सोनकर जनपद पंचायत डौण्डीलोहारा, कोदूराम दिल्लीवार अध्यक्ष, केजूराम सोनबोईर, संजीव चौधरी,निज सचिव संसदीय सचिव, छ.ग.शासन सुभाष गजेन्द्र, मीडिया प्रभारी सागर साहू , हुमन सोनकर, हेमराज दिल्लीवार, टीका राम बाण्डे , विभाग से विकासखंड सहायक शिक्षाधिकारी नवीन यादव, प्रदीप कुमार खरे, अश्वन कुमार साहू ,सी ए सी, कार्यकर्ता द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह आयोजन भव्य रहा।

इसी क्रम में श्रीमती कैशरीन बेग व्याख्याता गणित शा हाई स्कूल भण्डेरा,डौंडीलोहारा का विशेष शिक्षक के रूप में सम्मान किया गया। उन्हें उनके शैक्षिक जगत में स्काउट गाइड के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने शिक्षक सम्मान दिया गया।विगत दिनों राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके द्वारा उन्हें थैंक्स बैज द्वारा अलंकृत किया गया था। कोरोना वॉरियर के रूप में विधायक द्वारा सम्मान किया गया आयोजन में श्रीमती कैशरीन बेग को आयोजन के अनुभव बोलने के लिए अवसर दिया गया। सभी शिक्षको की ओर से विधायक को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। उनके द्वारा ऐसे आयोजन होने से ऊर्जा का संचार ,सभी के उल्लेखनीय कार्यो को लोग जान पाएंगे,किसी भी कार्य को प्रोत्साहन मिलने पर कार्य करने में उत्साह बने रहे,सफल आयोजन के लिये धन्यवाद भी दिया गया। संकुल भण्डेरा में हाईस्कूल से नंदा सोनी,मीडिल स्कूल से राकेश कुमार चनाब,प्राथमिक शाला से बलदाऊ बेलचंदन को
उत्कृष्ट शिक्षक का सम्मान दिया गया। इस अवसर पर आए
ग्राम भण्डेरा की सरपंच खोमिन ढाले , प्राचार्य मोहन लाल शिवने, संकुल समन्वयक मिलाप सिंह चिनाप, सहित सभी शिक्षकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

You cannot copy content of this page