DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गांधी जयंती के अवसर पर रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन


बालोद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आज जिला मुख्यालय बालोद में महादेव भवन में जिला प्रशासन एवं रेडक्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने रक्तदान शिविर का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले लोगों के पंजीयन की जानकारी ली। उन्होंने रक्तदान कक्ष में रक्तदान करने वाले लोगों से बातचीत कर उनकी सराहना की। कलेक्टर ने रक्तदान कर चुके लोगों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर शुभकामनाएॅ दी। उन्होंने कहा कि रक्तदान करना मानवता का कार्य है। जब कोई व्यक्ति रक्तदान करता है, तो वह सीधे तौर पर दूसरे व्यक्ति की जान बचाता है। इस अवसर पर एस.डी.एम. श्री आर.एस.ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर श्री सुब्रत प्रधान, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.पी.मेश्राम, सिविल सर्जन डॉ. एस.एस.देवदास, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एस.के.सोनी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. भूमिका वर्मा सहित चिकित्सा स्टॉफ, रेडक्रॉस के वालिंटियर्स आदि मौजूद थे।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर कलेक्टर ने उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर कलेक्टर जनमेजय महोबे ने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर स्थित राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री सुब्रत प्रधान सहित कलेक्टोरेट के कर्मचारी मौजूद थे।

You cannot copy content of this page