वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह 3 से – कविता, निबंध, पेंटिंग और स्लोगन प्रतियोगिता का होगा आयोजन


बालोद– जिले में वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह का आयोजन 03 अक्टूबर से 08 अक्टूबर 2021 तक किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वनमंडल अधिकारी श्री मंयक पाण्डेय ने बताया कि बताया कि 04 अक्टूबर 2021 को कविता प्रतियोगिता-वन्य प्राणियों के महत्व पर आधारित, 05 अक्टूबर को निबंध प्रतियोगिता (हिंदी/अंग्रेजी) अधिकतम 500 शब्दों में विषय-मानव हाथी द्वंद, 06 अक्टूबर को पेंटिंग प्रतियोगिता वन्य प्राणियों का पर्यावरण संरक्षण में योगदान, 07 अक्टूबर को स्लोगन प्रतियोगिता-वन्य प्राणियों के महत्व पर आधारित का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतिभागी अपना प्रविष्टि प्रतियोगिता के दिन शाम 05 बजे तक ईमेल आईडी – डीएफओ बालोद एटदरेट जीमेल डॉट कॉम अथवा व्हाट्सएप नम्बर – 7587013129 पर भेज सकते हैं। उन्होंने बताया कि 08 अक्टूबर 2021 को प्रातः 11 बजे से परिणामो की घोषणा एवं पुरस्कार वितरण वनमण्डलाधिकारी बालोद के द्वारा काष्ठागार नीलाम हॉल बालोद में किया जाएगा।

You cannot copy content of this page