दल्लीराजहरा। गांधी जयंती के अवसर पर जनपद सदस्य संजय बैस, सरपंच शिवराम सिन्द्रामे ने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ को शाल श्रीफल देकर वेक्सीनेशन सेंटर पर जाकर सम्मान किया। सर्व प्रथम राष्टपिता महात्मा गांधी जी के छाया चित्र पर माल्यापर्ण कर पूजा अर्चना किये।

जनपद सदस्य संजय बैस ने अपने सम्बोधन में कहा कि सत्य और अहिंसा के पुजारी बापू जी की जयंती है। मैं उन्हें नमन करते हुए उनके बताए हुए रास्ते को अमल करना है।इस अवसर पर उपसरपंच दीपक यादव नेमसिंग अलेन्द्र आसमा बेगम राधू राम सुरेन्द्र नेताम पिंटू जगनायक लोकेश सिन्हा मौजूद रहे।