DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नगर पंचायत डौंडी लोहारा में आजादी के अमृत महोत्सव का आयोजन

डौंडी लोहारा। गांधी जयंती पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी राकेश प्रधान के निर्देशन में नगर पंचायत डौंडी लोहारा के द्वारा भारत सरकार के आजादी के अमृत महोत्सव कैंपेन कार्यक्रम का आयोजन नगर पंचायत सभा कक्ष में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन करते हुए राष्ट्रगान से की गई।

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर पंचायत की अध्यक्ष लोकेश्वरी गोपी साहू एवं विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष विद्या शर्मा व समस्त पार्षद तथा सभी एल्डरमेन ,स्वच्छता के संबंध में अपने जागरूक विचारों से सब को प्रेरित किया। नगर के प्रतिष्ठित नागरिको को श्री फल,शाल भेट करके सम्मानित किया गया।

सभी ने इस पल का आनंद उठाते हुए स्वच्छता के नारे लगाए । कार्यक्रम में नगर को स्वच्छ रखने वाले सफाई मित्रों,सफाई दीदियों को प्रमाण पत्र एवं उपहार के माध्यम से सम्मानित भी किया गया।

इस आजादी महोत्सव कार्यक्रम में इंजीनियर भानुप्रकाश घोष,सफाई दरोगा जितेंद्र श्रीवास्तव,जिला समन्वयक महेंद्र साहू एवं सभी पँचायत के कर्मचारी गण, सफाई कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक गणों की उपस्थिति रही।

You cannot copy content of this page