DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अच्छी पहल- छोटे बच्चों के स्कूल में जाकर यहां एनएसएस के छात्र-छात्राएं व बता रहे बच्चों को गुड टच, बैड टच की जानकारी

डौंडीलोहारा/ बालोद। शासकीय एकलव्य महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना डौंडीलोहारा के स्वयं सेवकों द्वारा अलग-अलग गांव में स्कूल के बच्चों को गुड टच और बैड टच क्या है, इसे कैसे जाने और महावारी प्रबंधन (पीरियड क्या है, इस स्थिति में क्या-क्या सावधानी बरतें ताकि महिलाओं को भविष्य में आने वाली परेशानियां दूर हो सके) और इंफेक्शन ना हो और पैड सेनेटरी नैपकिन के क्या फायदे व नुकसान हैं, ये सभी जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है। साथ ही भविष्य में 18 से कम उम्र के बच्चों के लिए आने वाली वैक्सीन के फायदे के बारे में भी बताते हुए बच्चों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम जिला संगठक डॉ लीना देवी साहू के निर्देशन व राष्ट्रीय सेवा योजना के दलनायक वरिष्ठ स्वयंसेवक धनेश्वर साहू के मार्गदर्शन में वरिष्ठ स्वयं सेविका मनीषा राणा तथा अंजली साहू द्वारा ग्राम भरदा व नारगी के प्राथमिक तथा माध्यमिक शाला में किया गया ताकि बच्चे पहले ही जागरूक रहें और आगे बढ़कर दुसरो को भी प्रेरित करें।

You cannot copy content of this page