डौंडीलोहारा। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मड़ियाकटटा में पोषण अभियान अंतर्गत राष्ट्रीय पोषण माह 1सितंबर से 30 सितंबर तक विविध आयोजन हुआ साथ ही 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती के अवसर विभिन्न कार्यक्रमों कर समापन किया गया। डौण्डी लोहारा विकास खण्ड के वनांचल ग्राम मड़ियाकटटा के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मड़ियाकटटा के प्रधान पाठक दयालूराम पिकेश्वर शिक्षकों बच्चों के द्वारा पोषण अभियान अंतर्गत राष्ट्रीय पोषण माह 1सितबंर से 30सितंबर तक प्रतिदिन गतिविधियों के माध्यम से प्रधान पाठक दयालूराम पिकेश्वर ने बच्चों एवं उनके माताओं भारत माता वाहिनी के सदस्यों बच्चों को की पोषण अभियान अंतर्गत राष्ट्रीय पोषण माह के प्रथम दिन भारत में कुपोषण दूर करने की शपथ दिलाई गई।

राष्ट्रीय पोषण माह 2021हेतु 4 मुख्य थीम अनुसार गतिविधियों की माध्यम से कुपोषण एवं एनिमिया के स्तर में कमी लाने तथा सु पोषित भारत की अवधारणा को साकार करने के उद्देश्य से वर्ष 2018 से पोषण अभियान का संचालन किया जा रहा है। पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 1सितंसर से 30सितंबर तक पूरा भारत में पोषण अभियान अंतर्गत राष्ट्रीय पोषण माह सभी शाला में मनाया जा रहा है। उक्त बातें प्रधान पाठक दयालूराम पिकेश्वर ने बच्चों एवं महिलाओं को बताया।

प्रार्थना एवं कक्षा में प्रधान पाठक शिक्षकों बच्चों बाल संसद इको क्लब के बच्चों को पोषण माह के महत्व को बताया जाता है। बच्चों में कुपोषण और समाज पर इसके प्रभाव के बारे में जानकारी दी जाती है।अच्छे संतुलित एवं पौष्टिक भोजन की जानकारी बच्चों के द्वारा प्रार्थना दौरान बाल मैंगनीज पेपर के माध्यम से दी जाती है। शाला में पोषण वाटिका कीचन गार्डन मुख्यमंत्री सुपोषण वाटिका का निर्माण कर विभिन्न प्रकार पौष्टिक तत्व विटामिन वाले सब्जी पपीता मुंदगा बरबट्टी सेम गावर फल्ली कुम्हड़ा लौकी कोचई कुंदरु जीमींकद लालभाजी पालाभाजी धनिया मैथी मौसमी फलों सब्जियों की की जाती है। जिसमें पोषक तत्व होते हैं। ग्रामीणों को बताया कि अपने बाड़ी में पोषक तत्व वाले सब्जी उत्पादन के लिए जागरूक किया गया।आस पास के खाली जगह वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया गया। प्रधान पाठक दयालूराम पिकेश्वर ने महिलाओं पालकों को पौष्टिक भोजन का बच्चों के सर्वांगीण विकास मानसिक एवं शारीरिक विकास पर होने वाले प्रभाव की जानकारी दी। बच्चों में पोषण के प्रति जागरूकता लाने हेतु स्लोगन लेखन निबंध वाद-विवाद चित्र कला रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जंयती की अवसर पर गांधी जी के छाया चित्र पुष्प अर्पित कर सर्व धर्म प्रार्थना की साथ पोषण माह बच्चों की द्वारा स्वच्छता अभियान पोषणयुक्त आहार स्वस्थ चित्र कला रंगोली निबंध लेखन प्रतियोगिता का प्रदर्शनी प्रधान पाठक दयालूराम पिकेश्वर सरपंच सीमा मण्डावीं उपसरपंच कमलेश्वरी टेभूर्ने अवलोकन किया गया। बच्चों को शुभकामनाएं दी। और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
