DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बर्थडे पर दल्ली में याद किए गए बापू और शास्त्री, बंटा खीर

दल्लीराजहरा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के निर्देशानुसार तथा केबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक अनिला भेंडिया के मार्गदर्शन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती गांधी चौक वार्ड नं 20 में मनाई गई।

सर्वप्रथम महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर और लाल बहादुर शास्त्री जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण व तिलक लगाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। उसके पश्चात ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर, नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष काशीराम निषाद,सेवादल प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संतोष पांडे,जिला सचिव के ईश्वर राव, ब्लॉक उपाध्यक्ष मोहन साहू, चम्पा साहू,एल्डरमैन प्रमोद तिवारी, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष हरिश साहू,एन एस यू आई विधानसभा अध्यक्ष भरत देवांगन अल्पसंख्यक विभाग नगर अध्यक्ष मुमताज कुरैशी ने गांधी जी और शास्त्री जी की जीवनी पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक प्रभारी महामंत्री विवेक मसीह ने किया व आभार प्रदर्शन ब्लॉक सचिव विलसन मैथ्यू ने किया। इस अवसर पर जिला सयुक्त महामंत्री विजय जोगदंड ,एल्डरमैन राजू वर्गीस, जगदीश श्रीवास,ब्लॉक उपाध्यक्ष जसपाल सिंह भाटिया,आई एल सोनवानी, बी एस एन मूर्ति, अजय छाजेड़, शैलेश जैन,ब्लॉक महामंत्री श्रीनिवास राव, अशोक जैन,सयुक्त महामंत्री रूबी एंथोनी, जागेश्वर गंधर्ब, सचिव फ्रांसिस कोलीन,अजय बघेल,ताराचंद बघेल, डोमेन्द्र सावलकर रीता शर्मा, गीता शर्मा, आदित्य ठाकुर,राजू निषाद, जोहन निषाद,मोती लालवानी संतानु साहू,युवक कांग्रेस से मनीष सेन,परितोष हंसपाल, राजू चौधरी,एन एस यू आई से अशोक श्रीवास्तव,मनोज यादव, नितेश देशमुख, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन व वार्डवासी उपस्थित थे।कार्यक्रम के अंत में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में खीर का वितरण किया गया।

You cannot copy content of this page