DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता में गोरकापार के खिलाड़ियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

बालोद। शालेय राज्य स्तरीय रग्बी फुटबाल प्रतियोगिता महासमुंद में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोरकापार के खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। रग्बी क्षेत्रीय प्रतियोगिता, जिसमें दुर्ग संभाग के 5 जिले दुर्ग राजनांदगांव बालोद बेमेतरा कबीरधाम के खिलाड़ियों के मध्य चयन प्रतियोगिता में चयनित हो दुर्ग संभाग की टीम में अपनी जगह सुरक्षित कर शालेय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता महासमुंद मे दुर्ग संभाग का प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता 17,19 वर्ष बालक बालिका वर्ग में आयोजित था। जिसमें खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन कर 19 वर्ष बालिका वर्ग में कु.मिताली, कु.नम्रता, कु.चेतना कु.रानी ने रजत पदक जीता। 19 वर्ष बालक वर्ग में अविनाश , मनोज, भेस कुमार , पुरेन्द ने कांस्य पदक जीता और 17 वर्ष बालक टीम में मिलेश कुमार , ओम कुमार, ओम प्रकाश ने कांस्य पदक जीत ग्राम, शाला , जिला एवं संभाग को गौरवान्वित किया। इनकी इस उपलब्धि पर शाला विकास समिति के तामेश्वर देशमुख, मोहित चंद्राकर , सरपंच ज्योति साहू , राजेश देशमुख
शाला क़े प्रभारी प्राचार्य
ए एस तारम वरिष्ठ व्याख्याता पूनेश्वर ठाकुर, श्री साव , जैक्सन, गोकुल यादव , मकसूदन यादव बेनी पिसदा, संकुल समन्वयक, संदीप जोशी, ढाल सिंग साहू, चोवा राम सेन, तुषार चंद्राकर
व्यायाम शिक्षक मारुति नंदन मरकाम एवं सभी खेल प्रेमी एवं ग्रामवासी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

You cannot copy content of this page