DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल – संविदा शिक्षक भर्ती के लिए दावा आपत्ति 29 सितम्बर तक

बालोद- उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति जिला बालोद द्वारा संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बालोद, अर्जुन्दा, गुरूर, डौण्डीलोहारा एवं डौण्डी के लिए अस्थायी रूप से संविदा शिक्षकों की नियुक्ति हेतु योग्यताधारी आवेदकों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे। जिला शिक्षा अधिकारी एवं उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव ने बताया कि प्रधान पाठक प्राथमिक शाला एवं प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला पद हेतु प्राप्त आवेदनों के आधार पर पात्र, अपात्र, निरस्त अभ्यर्थियों की सूूची जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बालोद में अवलोकन हेतु चस्पा किया गया है तथा जिले की वेबसाईट बालोद डॉट जीाओवी डॉट इन में अपलोकड किया गया है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी 29 सितम्बर 2021 रात्रि 12 बजे तक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बालोद की ई-मेल आई.डी. कर्मचारीचयनडीईओ एटदरेट जीमेल डॉट कॉम पर निर्धारित प्रारूप में दस्तावेजी प्रमाण के साथ अपनी दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।

You cannot copy content of this page