DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

संकुल रेंगा कठेरा में लेखन ,पठन व गणितीय कौशल पर प्रतियोगिता हुई

मोहला। वनांचल क्षेत्र मोहला विकासखंड के संकुल रेंगा कठेरा में पढ़ाई तुहर द्वार 2.0 के अंतर्गत 25 सितंबर को संकुल स्तर पर पठन ,लेखन तथा गणितीय कौशल पर दो स्तर कक्षा एक से तीसरी एवं कक्षा चौथी से पांचवी के बच्चों का प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया ।कोरोना संक्रमण के वजह से करीब डेढ़ साल तक स्कूलों से दूर रहने के बाद वापस स्कूल आने और प्रतियोगिता में भाग लेने की ललक बच्चों के चेहरे पर साफ़ दिख रहा था ।प्रतियोगिता में कक्षा पहली से पांचवी तक के बच्चे भाग लिए कक्षा पहली से तीसरी तक पठन कौशल में समीर कुमार प्राथमिक शाला विजयपुर लेखन में भावेश कुमार प्राथमिक शाला रेंगा कठेरा गणितीय कौशल में गगन कुमार प्राथमिक शाला बीच पारा उसी प्रकार कक्षा चौथी से पांचवी तक बच्चों में गणिती कौशल में साहिल कुमार प्राथमिक शाला रेगा कटेरा लेखन कौशल में कुमारी गरिमा प्राथमिक शाला कुड़ुम पठन कौशल में कुमारी डिलीवरी प्राथमिक शाला पाऊरखेड़ा के बच्चों का चयन जोन स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए डीएमसी भूपेश साहू ,नोडल अधिकारी सतीश व्यौहरे, बी ई ओ राजेंद्र कुमार देवांगन ,प्राचार्य वी पी प्रजापति, बीआरसी खोम लाल वर्मा ने सभी उत्कृष्ट संकुल के शिक्षक शिक्षिकाओं को एवं बच्चों को बधाई दी। इस प्रतियोगिता में माध्यमिक शाला रेंगा कठेरा के प्रधान पाठक अमर सिंह ठाकुर संकुल समन्वयक अभीकेष वर्मा, शिक्षक सुनील शर्मा ,नंद कुमार साहू, जीवन नायक ,रेशम जायसवाल ,पी ,के साहू, अशोक ठाकुर ,आशीष लाल, देवला मंडावी ,दिनेश साहू ,प्रमिला सिन्हा ,रंजीता बोरकर इन सभी शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

You cannot copy content of this page