DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गौ पालकों को चिंता सताई, नपं अध्यक्ष लोहारा की कड़ी मेहनत रंग लाई, बनेगा सीएम आदर्श गौठान, स्वीकृत हुई राशि

डौंडीलोहारा। ग्रामीण क्षेत्रों की तर्ज पर नगर पंचायत डौंडीलोहारा क्षेत्र में भी अब गौठान का निर्माण होगा। जहां सिर्फ गौठान ही नहीं बनेगा बल्कि इससे आजीविका के कई अवसर निकलकर सामने आएंगे। नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू के प्रयास से इसके लिए शासन से राशि स्वीकृत भी हो गई है। वह शासन से पत्र भी प्राप्त हो चुका है। अध्यक्ष श्रीमती साहू ने कहा नगर व इस क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री गौठान मॉडल बने ये हमारी कोशिश होगी। 19.11लाख रुपये से नगर पंचायत डौंडीलोहारा में उक्त आदर्श मुख्यमंत्री गौठान बनेगा। जो कि नगर विकास में मिल का पत्थर साबित होगा। इससे महिलाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगी। गोबर बेचकर नगरवासी सक्षम होंगे और किसान पुनः जैविक खेती की तरफ लौटेंगे। लोकेश्वरी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया , स्थानीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया का इस स्वीकृति के लिए आभार व्यक्त किया है। लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा ने बताया गौ सेवकों और गौपालको एव किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए मेरे और हमारे उपाध्यक्ष विद्या शर्मा और हमारे पार्षदों द्वारा अनिला भेड़िया कैबिनेट मंत्री , नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया और मुख्यमंत्री भुपेश बघेल से मांग किए थे। जिसे साहानुभुति एवं गंभीरतापूर्वक विचार कर नगर पंचायत डौंडीलोहारा में मुख्य मंत्री गौठान की स्वीकृति प्रदान किये है। जिससे नगर पंचायत डौंडीलोहारा के महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर व साधन उपलब्ध कराने प्रयास किए जाएंगे व गौपालको को भी सुविधा होगी। यहां के नागरिक पुनः गौपालन की ओर और किसान भाई जैविक खेती की ओर लौटेंगे। गौठान की स्वीकृति मिलने पर नगर पंचायत के उपाध्यक्ष विद्या शर्मा, और पार्षद साथी अशोक चनाप, झुमुकलाल कोस्मा ,सोहदरा देवांगन, अनीता साहू, शोभा राजपुत नारायण सिंह सिन्हा, ममता शर्मा, नगर पंचायत डौंडीलोहारा के सभी जनप्रतिनिधि,गोपी साहू अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा और महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ममता शर्मा ने हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल केबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया और नगरीय निकाय मंत्री शिव कुमार डहरीया को साधुवाद दिया।

You cannot copy content of this page