DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

असामाजिक तत्वों में दिखेगा खाकी का खौफ क्योंकि यहां आधी रात को भी अब दबिश देगी पुलिस

पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन में सभी अनुभागों की रात्रि गस्त, सर्चिंग हुई तेज

धमतरी। पुलिस अधीक्षक धमतरी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल के मार्गदर्शन पर जिले में कांबिंग गश्त को तेज कर दिया गया है। जिससे धमतरी जिले में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके। शुक्रवार की मध्यरात्रि 12 बजे बजे जिले के नगरी ब्लॉक मुख्यालय में पुलिस ने कॉम्बिग गश्त की। देर रात एसडीओपी मयंक रणसिंह की अगुवाई में पुलिस के जवान सड़कों में उतर आए और पुरानी बस्ती, डिपो रोड, बस स्टैंड इलाके में गश्त करते रहे । आला अधिकारी के साथ सड़क में पैदल निकले जवानों ने रास्ते से गुजर रहे लोगों को रोककर कड़ी जांच पड़ताल भी की । इस बीच पुलिस को देखकर चौक चौराहे में बैठे युवाओं की टोली को भागते भी देखा गया। एसडीओपी रणसिंह ने बताया कि 3 दिन पहले नगरी में हुई चाकूबाजी की घटना के बाद से शहर समेत आसपास गांव में सर्चिंग बढ़ा दी गई है। इसके अलावा सुदूर माओवादी क्षेत्र में भी सर्चिंग बढ़ा दी गई है ।

उन्होंने कहा कि अपराध और अपराधियों के लिए समाज में कोई स्थान नहीं है इसलिए अराजक तत्व समय रहते सुधर जाए ,अन्यथा धमतरी पुलिस द्वारा उन्हें पुलिसिया अंदाज में ही सुधारने कमर कस ली है। एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने कहा कि अपराध को रोकने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है । धमतरी के साथ ही कुरूद ,मगरलोड ,नगरी सिहावा, भखारा समेत सभी 14 थाना क्षेत्र और दो पुलिस चौकी के गांव में सघन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है । उन्होंने आम जनता से अपील की है कि अपने घरों के आस-पास यदि कहीं भी असामाजिक गतिविधियाँ दिख रही है तो तत्काल पुलिस को 112 नंबर पर फोन कर जानकारी दें । ऐसे तत्वों के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्यवाही करेगी।

You cannot copy content of this page