DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

महर्षि मुक्त आश्रम हथौद में मनाया गया पंडित दीनदयाल की जयंती

बालोद। भारतीय जनसंघ के संस्थापक एकात्म मानववाद ,अंत्योदय के प्रखर वक्ता भारतीय जनता पार्टी के जनक कार्यकर्ताओं के प्रेरणा पुष्प एवं देश के लिए सर्वस्व समर्पित करने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती मनाई गई । हथौद के आश्रम में मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू एवं महामंत्री दानेश्वर मिश्रा सहित कार्यक्रम संयोजक विकास साहू के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर, वरिष्ठ जनों का सम्मान श्रीफल प्रदान कर , गुलाल लगाकर किया गया।प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा पवन साहू ने अपने उदबोधन में जीवन परिचय कराते हुए बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ( जन्म: 25 सितम्बर 1916–11 फरवरी 1968) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक (चिन्तक) और संगठनकर्ता थे। वे भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी। वे एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे। जो एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे। राजनीति के अतिरिक्त साहित्य में भी उनकी गहरी अभिरुचि थी। उन्होंने हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में कई लेख लिखे, जो विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए।

जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने बताया कि संघ के माध्यम से ही उपाध्याय राजनीति में आये। 21 अक्टूबर 1951 को डॉ० श्यामाप्रसाद मुखर्जी की अध्यक्षता में ‘भारतीय जनसंघ’ की स्थापना हुई। गुरुजी (गोलवलकर ) की प्रेरणा इसमें निहित थी। 1952 में इसका प्रथम अधिवेशन कानपुर में हुआ। उपाध्याय जी इस दल के महामंत्री बने। इस अधिवेशन में पारित 15 प्रस्तावों में से 7 उपाध्याय जी ने प्रस्तुत किये। डॉ० मुखर्जी ने उनकी कार्यकुशलता और क्षमता से प्रभावित होकर कहा- “यदि मुझे दो दीनदयाल मिल जाएं, तो मैं भारतीय राजनीति का नक्शा बदल दूँ।” उदबोधन से पहले वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया जिसमें ईश्वर साहू,बिसाहू राम सिन्हा,सुकलु निर्मलकर, राजूराम भुआर्य, नकुल ठाकुर,सकजन देवांगन,जगेश्वर साहू ,श्रवण देवांगन, श्रीमती प्रतिमा सिन्हा,बुधनतीं साहू,यशवंत सिन्हा,साथ ही देश के सैनिक टिकेंद्र कुमार साहू, सहित 20 से वरिष्ठ जनों का सम्मान किया गया। पश्चात अब्दुल कलाम नर्सरी में 150 पौधा का रोपण किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार , पवन साहू प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा, राकेश यादव जिलाउपाध्यक्ष, प्रेम साहू मण्डल अध्यक्ष, पालक ठाकुर पूर्व जिला मंत्री,सुरेन्द्र देशमुख पूर्व मंडल अध्यक्ष, तोमन साहू जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा, प्रेमलता साहू जनपद अध्यक्ष, कृतिका साहू जिला पंचायत, दीपा साहू जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, खिलेश्वरी साहू महिला नेत्री, देवधर साहू,कृष्ण कुमार वर्मा,मंडल उपाध्यक्ष, दानेश्वर मिश्रा मंडल महामंत्री, कार्यक्रम के संयोजक विकास साहू,सहित दिनेश सिन्हा विनोदगिरी गोस्वामी, श्री पवन साहू,लीलाराम डड़सेना,श्रवण देवांगन,संजय साहू,गजेंद्र यादव, पार्थ साहू ,संजय जांगड़े,दिनेश साहू,संजय हिरवानी,कुलदीप यादव,विजय साहू,मनोज साहू सहित काफ़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page