DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद यूथ कांग्रेस की कार्यकारिणी की घोषणा जल्द,विधानसभा अध्यक्ष विनोद टावरी ने सौपी अपनी कार्यकारिणी की लिस्ट, जिला अध्यक्ष जल्द जारी करेंगे विधानसभा की कार्यकारिणी


बालोद। बालोद यूथ कांग्रेस की कार्यकारिणी की घोषणा आज रात तक हो सकती है। बालोद यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष विनोद टावरी ने अपनी कार्यकारिणी की लिस्ट जिला अध्यक्ष प्रशान्त बोकड़े को सौंपी है। अब जिला अध्यक्ष जल्द जारी करेंगे विधानसभा की कार्यकारिणी। युवाओं में सस्पेंस बना हुआ है कि अध्यक्ष ने किसे क्या पद दिया है। चुनाव को लेकर तैयारी जोर शोर से चल रही है। ऐसे में योग्य व पुराने व नए दोनो तरह के लोगों को महत्व दिया जा रहा है।

इधर प्रदेश अध्यक्ष आएंगे 23 को बालोद

युवा कांग्रेस बालोद के विधानसभा अध्यक्ष विनोद टावरी, ब्लॉक अध्यक्ष संदीप साहू, शहर अध्यक्ष साजन पटेल के निर्देशानुसार युवा संकल्प सम्मलेन 1बूथ 10 यूथ कार्यक्रम में बालोद विधानसभा में आगमन होने जा रहा है ।जिसमें राष्ट्रीय सचिव,सह प्रभारी सुश्री एकता ठाकुर एवं प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचंद्र कोको पाढ़ी का आगमन होने जा रहा है। कार्यक्रम – 23 सितंबर इंडोर स्टेडियम बालोद में सुबह 11 बजे होगा। उक्त जानकारी प्रशांत बोकड़े जिलाध्यक्ष, युवा कांग्रेस बालोद व आदित्य दुबे प्रशासनिक महासचिव युवा कांग्रेस जिला बालोद ने दी।

You cannot copy content of this page