DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आम आदमी पार्टी ने जियो नेटवर्क में सुधार हेतु एसडीएम गुरुर को सौंपा ज्ञापन, कहा आंदोलन करनी पड़ी तो वह भी करेंगे

बालोद। आम आदमी पार्टी बालोद छत्तीसगढ़ के गुरुर ब्लॉक अध्यक्ष कुशल कलिहारे,मंडल अध्यक्ष जागेश्वर साहू ने अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान हेतु मांग की। बताया की जियो नेटवर्क के समस्या के चलते छात्र छात्राओं को पढ़ाई में अड़चने आ रही है। आपातकालीन स्थिति में नेटवर्क के समस्या होने से बहुत ही समस्याएं हो रही है।अगर कोई मुसीबत में हो और किसी को फोन कर सूचना देना पड़ जाए तो नेटवर्क के समस्या के चलते ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। इस समस्या के निदान हेतु जल्द से जल्द प्रयास करे। अनुविभागीय अधिकारी गुरुर के द्वारा आश्वासन दिया गया है कि इस समस्या के समाधान हेतु हमारा अथक प्रयास रहेगा। समस्या का समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा। आप गुरुर ब्लॉक अध्यक्ष कुशल कलिहारे ने कहा की सरकार की ऑनलाइन क्लास विफल है,वह नेटवर्क की समस्या का समाधान कर नही पा रहे है और ऑनलाइन क्लास चालू कर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे है।अगर यह समस्या तत्काल प्रभाव में ठीक नहीं की जाती तो आम आदमी पार्टी जनता की समस्या के समाधान हेतु आंदोलन करने बाध्य होगी।

You cannot copy content of this page