बालोद। शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त महाविद्यालय के दमदार छात्र नेता देवेन्द्र कुमार साहू ने विगत कई वर्षों से बालोद महाविद्यालय में एलएलएम की मांग करते आ रहे हैं और सोमवार को छात्र नेताओ ने महाविद्यालय के विधायक प्रतिनिधि गजेन्द्र ढीमर के साथ इस वर्ष चौथी बार शिक्षा मंत्री नाम से संजारी बालोद विधायक को ज्ञापन सौंपकर बालोद महाविद्यालय एलएलएम की कक्षा प्रारंभ करने हेतु मांग रखी। उन्होंने बताया कि एलएलबी विगत कई वर्षों संचालित है। जिसमें 240 स्टूडेंट अध्यनरत है।

कमल कांत देशलहरे ने बताया की एलएलबी के बाद आगे पढ़ाई के लिए अन्यत्र दूर दराज के स्थानों में जाना पड़ता है। जिससे गरीब मध्यम वर्ग के छात्रों को आगे पढ़ाई के लिए तकलीफ का सामना करना पड़ता है। इसलिए आज इस वर्ष चौथी बार एलएलएम लिए शिक्षा मंत्री नाम से विधायक को ज्ञापन सौंपा और संवेदनशील विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि वे इस मामले में उमेश पटेल उच्च शिक्षा मंत्री से बात कर इस कार्य को पुरा कराने की पूरी कोशिश करेंगे। इस कार्य के लिए हुकुम ठाकुर कन्हैया लाल विश्वकर्मा लेखराज साहू ढालेस्वर दास मानिकपुरी का सहयोग रहा।