जब दुनिया के लिए थी कोरोना जैसे खतरे की घंटी तो इन लोगों ने शुरू की योग की पहल, योगी बनो निरोगी बनो के उद्देश्य से 4 माह में कई लोगों को दिलाई मानसिक तनाव से मुक्ति, छत्तीसगढ़ में पेश की अनूठी मिसाल



बालोद। पतंजलि योग समिति के द्वारा बालोद जिले में योग के जरिए अहम बदलाव लाते हुए पूरे छत्तीसगढ़ में एक अनूठी मिसाल पेश की गई है। जहां एक ओर पूरी दुनिया में कोरोना की वजह से खतरे की घंटी बजी हुई थी। लोग मानसिक रूप से परेशान थे अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित थे तो वहां इस समिति के लोगों द्वारा लोगों को ऑनलाइन योग से जुड़कर उन्हें स्वस्थ रखने, मानसिक तनाव से मुक्त करने के लिए कदम उठाया गया। जो सफल रहा और आज चार माह में कई लोग इस योग से निरोग हो चुके हैं। योगी बने, निरोगी बने इस उद्देश्य को लेकर काम कर रही इस समिति में बालोद ही नहीं बल्कि कई जिले के लोग जुड़े हैं। तो वही सोशल मीडिया के जरिए इस समिति के प्रचार प्रसार व लोगों को योग के प्रति आकर्षित करने का काम भी हो रहा है।जिला बालोद में ऑनलाइन नियमित योग क्लास का शुभारंभ 17 मई से लगातार चल रहा है। जिसे चार माह पूर्ण होने पर विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें पतंजलि योग समिति के राज्य प्रभारी डॉ मनोज पाणिग्राही द्वारा दो दिवसीय योग क्लास लिया गया ।जिसमें रोगानुसार योग,प्राणायाम ,ध्यान ,धारणा, समाधि के बारीकियों के बारे में विस्तार पूर्वक बतलाया गया । संतुलित भोजन व रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए विशेष प्राणायाम बतलाया गया। इस आयोजन में जिले के साथ ही राज्य के योगी भाई बहन शामिल होकर योग से होने वाले लाभों के बारे में ज्ञान अर्जन किये। भारत स्वाभिमान न्यास जिला प्रभारी मुकेश आरदा द्वारा इस आयोजन के संदर्भ में विचार रखते हुए बताया गया। पिछले साल कोरोना काल से ऑफ़लाइन योग सत्र पूर्णतः बन्द हो गया था। जिस पर विचार करते हुए हमारे साथियो ने नए माध्यम में योग कराने का पहल किये औऱ आज हमारे जिला बालोद में नियमित योग क्लास का सफलतम चार माह पूर्ण हो गया। जो कि अभी तक चले योग शिविरो में उच्चतम है।

कोरोना काल में रखी गई इस पहल की नींव

कमल कांत साहू जिला सोशल मीडिया प्रभारी ने कहा हमारी टीम के योग प्रचारक भूपेंद्र धनकर,पीलूराम साहू ,तीरथ अटल के मार्गदर्शन में नियमित योग क्लास का नींव रखे थे।जिस समय कोरोना काल चरम स्तर पर था। हम लोगो के मनोमस्तिष्क में बसे डर को दूर करना चाहते थे और हमने रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के साथ स्वस्थता जागरूकता का प्रयास किये।

कई योग सीखकर दूसरों को सीखा रहें
योग करेंगे रोज करेंगे, योगी बनो निरोगी बनो,,,,का उद्देश्य लेकर असंख्य लोगो को रोग से मुक्त कर चुके है।आगे नए नए लोग जूड़कर लाभ ले रहे है। जिनमे से कुछ साधक स्वयं सीख कर दुसरो को भी योग करवाने लगे हैं।वर्तमान में तीसरी लहर की आशंका को ध्यान में रख बच्चों को भी अधिक से अधिक योग से जोड़ने का निरंतर प्रयास जारी है।

20 बच्चों को भी प्रतिदिन योग शिक्षा

योगाचार्य पीलूराम साहू करीब 20 बच्चों को प्रतिदिन ऑफ़लाइन योग सीखा रहे है जिनमे से सभी बच्चे पारंगत हो गए हैं।

वाट्सएप ग्रुप बना अच्छा माध्यम

जिला बालोद में कोरोना काल जैसे विषम परिस्थिति में योग को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से एक वाट्सएप्प ग्रुप निर्माण किया और लिंक शेयर करते गए लोग स्वेच्छा से जुड़ते गए आज ग्रुप में 257 लोग जुड़ चुके हैं और ग्रुप भर चुका हैं। नया ग्रुप बनाया गया है। बालोद जिले में नियमित योग क्लास का चार माह होने के उपलक्ष्य में डॉ मनोज पाणिग्राही पतंजलि योग समिति राज्य प्रभारी,छबीराम साहू सह योग प्रभारी,डॉ संजय अग्रवाल भारत स्वाभिमान न्यास राज्य प्रभारी ,श्रवण केजरीवाल सोशल मीडिया राज्य प्रभारी,जयंत भारती युवा भारत राज्य प्रभारी सभी प्रभारियों द्वारा उत्साहवर्धन स्वरूप विचार व्यक्त किये। जिसमे बताया गया ,पूरे राज्य में बालोद जिले ने ऑनलाइन योग क्लास में एक नया कीर्तिमान बनाकर सभी जिलों के लिए उदाहरण पेश किये हैं।इस अवसर पर मुकेश आरदा जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान न्यास बालोद, मधुमाला कौशल पतंजलि महिला विंग जिला प्रभारी ,पुरुषोत्तम राजपूत पतंजलि योग समिति प्रभारी, दिनेश भारती कुंभज किसान सेवा प्रभारी, गैंदलाल देशमुख युवा भारत प्रभारी, भूपेन्द्र धनकर योग प्रचारक, कमल कांत साहू सोशल मीडिया प्रभारी, तीरथ अटल सह मीडिया प्रभारी,संतोष देवांगन कोषाध्यक्ष ,योगाचार्य पीलू राम साहू ,उमेश साहू,पुरन साहू,,मुकेश देशमुख,नियमित जुड़ने वाले योग साधक भाई बिसेलाल धनकर,गुमान साहू,सेवन्त साहू,नीता साहू,लाला राम गजेंद्र,घनाराम देशमुख,खेमराज सिन्हा,नवीन साहू,दरबार कौशल खेमराज साहु, गिरवर ठाकुर,प्रधुम्न पटेल सहित अन्य योग साधक भाई बहनों का विशेष योगदान रहा।

आप भी जुड़े इस पहल से

सभी भाइयों बहनों से अपील की गई है कि आप लोग भी योग प्राणायाम कर अपने धन की बचत करें। और अपने जीवन को निरोगी बनाए रखें,मनुष्य का प्रथम सुख होता है निरोगी काया , हमारे साथ प्रतिदिन सुबह 5:30 से6:30 तक ज़ूम एप्प से जुड़कर योग अभ्यास कर सकते हैं। संपर्क नम्बर 9669968775 में संपर्क करके इस कार्यक्रम में जुड़ सकते हैं,यह कार्यक्रम पूरी तरह निःशुल्क है।

You cannot copy content of this page