A DIGITAL MEDIA

बालोद जिले (छत्तीसगढ़) का विश्वसनीय डिजिटल मीडिया 9755235270/7440235155

Advertisement

आम आदमी पार्टी गुण्डरदेही विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन में युवाओं और महिलाओं को दी गई जिम्मेदारी दिल्ली सरकार की गतिविधियों से अवगत हुए कार्यकर्ता

गुंडरदेही। आम आदमी पार्टी पूरे छ.ग. के द्वारा सभी विधानसभाओं में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसकी शुरुवात गुण्डरदेही विधानसभा से की गई। जिसमे क्षेत्र के सैकड़ों सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हुए। सम्मेलन में मुख्यरूप से दिल्ली से आए प्रदेश के सह प्रभारी सुरेश कठैत , प्रदेश के संयोजक कोमल हुपेंडी , संगठन मंत्री प्रफुल्ल बैस , उपाध्यक्ष घनश्याम चन्द्राकर , युथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष तेजेंद्र टोड़ेकर ,विधानसभा अध्यक्ष विनय गुप्ता, प्रभारी शंकर लाल बंजारे, व अन्य सभी पदाधिकारी उपस्थित थे । सुरेश कठैत ने कार्यकर्ताओं को दिल्ली सरकार के काम से अवगत कराया तथा पार्टी की विचारधारा रखी और दिल्ली के कामों को जन जन तक पहुंचाने और लोगो को जागरूक करने की बात कही।

प्रदेश संगठन मंत्री प्रफुल्ल बैंस के उद्बोधन से कार्यकर्ता बहुत ही उत्साहित हुए। सम्मेलन में युवाओं को नई जिम्मेदारी दी गई था महिला प्रकोष्ठ का भी गठन किया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन में गुण्डरदेही विधानसभा के अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में अतिकुद्दिन ख़ान ( गुण्डरदेही) की नियुक्ति की गई। विधानसभा के यूथ विंग के अध्यक्ष के रूप में खेमेंद्र सेन ( खल्लारी)की नियुक्ति की गई। महिला प्रकोष्ठ गुंडरदेही विधानसभा की अध्यक्ष के रूप में सविता साहू ( रन चिरई ) व उपाध्यक्ष के रूप में सतमुनिया बारले ( ग्राम तवेरा) की नियुक्ति की गई। इसके अलावा कई युवाओ को ब्लाक अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। प्रेस वार्ता में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने बताया की प्रतिदिन छ ग पूरे 90 विधानसभाओं में अलग अलग दिन कार्यकर्ता सम्मेलन का किया जाएगा। जो जिसकी समाप्ति रायपुर में 28 नवम्बर को प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन से होगी। जिसमे मुख्यआतिथि के रूप में दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय जी उपस्थित रहेंगे।

You cannot copy content of this page