DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नर्रा में विश्वकर्मा जयंती पर रामधुनी सहित संझा के चिरइया कार्यक्रम का आयोजन

बालोद। ग्राम नर्रा में 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर जय विश्वकर्मा समिति एवं ग्रामीणों के सहयोग से विश्वकर्मा जयंती का आयोजन किया गया। पिछले 7 साल से यह परंपरा ग्रामीण पूरे विधि-विधान से मनाते आ रहे हैं। सुबह भगवान श्री विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापना की गई।

रामधुनी कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। शाम को हवन पूजन व संझा के चिरैया ग्राम अंगारी बालोद की सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष बेनू राम साहू, विष्णु धुरंधर, सेवा निवित्त शिक्षक भिलाई, राजू साहू भिलाई पीएसओ सीएम, खिलेश गंगवंशी सरपंच चैन सिंह, ग्रामीण अध्यक्ष उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक श्री विश्वकर्मा समिति के सदस्य खिलेश कुमार साहू, युवराज साहू, मुकेश साहू, ओकेश साहू, कमल भरत, कुलदीप, दिनेश साहू, डोमेन्द्र प्रमुख रूप से सहयोगी रहे।

You cannot copy content of this page