DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विश्वकर्मा पूजन के साथ मुंबई से ही नेकी की पहल- समाज के लिए इस सेवक ने दान किए 50 कुर्सी व 4 कार्पेट, 300 लोगों को भोजन भी कराया

बालोद। राजेश सिन्हा ग्राम सिर्राभाठा तहसील गुण्डरदेही के रहने वाले हैं जो वर्तमान में मुंबई में रहते हैं लेकिन अपनी समाज सेवा व गांव के प्रति लगाव के चलते उनके द्वारा विशेष कार्य किए जाते हैं इस क्रम में विश्वकर्मा जयंती को यादगार बनाने उन्होंने सिन्हा समाज को भी दान करते हुए समाज सेवा का एक और उदाहरण पेश किया है। उनके तरफ से छत्तीसगढ़ डडसेना कलार सामाज तहसील गुरुर को 50 नग प्लास्टिक कुर्सी व 04 कारपेट प्रदान किया गया है

। जिसका मूल्य 25200/_ दान स्वरूप प्रदान किया गया। उनके इस सहयोग के समाज के लोगों ने आभार जताया। इस दौरान डाॅ. घनश्याम सिन्हा मण्डलेश्वर, दुर्गू राम सिन्हा प्रदेश कार्यकारीणी सदस्य, चन्द्रहास सिन्हा सचिव रामस्वरूप सिन्हा युवा अध्यक्ष गुरूर की उपस्थिति रही।

इसके अलावा मुंबई में काजल इंटरप्राइजेज द्वारा बाबा विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई।साथ ही साथ भंडारा का आयोजन किया गया था। जिसमें 300 लोग भोजन किए। साथ ही साथ प्रधानमंत्री को उनके बच्चों ने सोशल मीडिया में वीडियो जारी कर बधाई दी।

You cannot copy content of this page